भिलाई में रस्सा खींच टूर्नामेंट: 12 जून को होगा तीसरा सीजन, प्रदेशभर के खिलाड़ी लगाएंगे जोर…मां काली को दिया पहला आमंत्रण, ओवरऑल कैश प्राइज 51 हजार

– नेताजी सुभाष चंद्र बोस कप द्वारा कराया जा रहा है आयोजन

– भिलाई TIMES है आयोजन के लिए डिजिटल मीडिया पार्टनर
भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी भिलाई में रस्सा खींच का रोमांच रहेगा। प्रदेशभर के खिलाड़ी जोर लगाएंगे और चैंपियन बनने के लिए पूरी जोश के साथ उतरेंगे। “टग ऑफ वार, दम लगा के हाइसा” सीजन-3 का पोस्टर लांच हो गया है। पोस्टर में जरूरी दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कप द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। आयोजक प्रशम दत्ता ने बताया कि यह तीसरा सीजन है। जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों के बीच में सीधा मुकाबला होगा। आज टूर्नामेंट के लिए आमंत्रण कार्ड बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहला आमंत्रण कार्ड सेक्टर-6 कालीबाड़ी में मां काली को दिया गया है।

आयोजन से पहले मां का आशीर्वाद जरूरी है। इस बार यह टग ऑफ वार कई मायनों में खास है। बड़े सेलिब्रिटी और कई नामचीन खिलाड़ियों के आने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि अन्य सीजन की अपेक्षा यह सीजन काफी कुछ खास होगा। प्रशम ने बताया कि विगत 3 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है। यह मध्य भारत की सबसे बड़ी रस्साकस्सी की प्रतियोगिता है।

हर बार कि तरह यह आयोजन भिलाई सेक्टर-10 मे किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 18 जिलों के टीम सहित 12 जिलों की महिला टीम भी अपना जौहर का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही इसमें प्रदेशभर के खेल जगत से जुड़े विशिष्ट प्रतिभा के धनी लोग भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रशम ने बताया कि 10 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद सीधा टूर्नामेंट होगा। आपको बता दें कि इस आयोजन के लिए “भिलाई TIMES” को मीडिया पार्टनर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...