हरेली तिहार कार्यक्रम में CM साय हुए शामिल: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासीयों को हरेली की दी गाड़ा गाड़ा बधाई… राजस्व मंत्री ने ‘मोर गंवई गंगा रे’ सुरमयी गीत गाकर उत्सव में बांधा समां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने राजस्व मंत्री वर्मा के साथ कृषि यंत्रों की विधि-विधान से पूजा की और सभी को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों से सजी संगीतमयी प्रस्तुति का भी आनन्द लिया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी ‘मोर गंवई गंगा रे’ सुरमयी गीत गाकर उत्सव में समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री साय ने राजस्व मंत्री वर्मा को हरेली तिहार कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरेली पर्व पर सभी ने ठेठरी, खुरमी सहित पारम्परिक व्यंजनों का आनन्द लेते हुए इस पर्व को मनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की गाड़ा गाड़ा बधाई दी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...