बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन की बैठक संपन्न: संयोजक जितेंद्र वर्मा ने टोलाघाट में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

डेस्क। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र की बैठक गांव -गांव में अनवरत जारी हैं। 12 अगस्त 2024 को पाटन से निकलने वाला कांवड़ यात्रा भव्य होने वाला हैं। आज समिति के संयोजक जीतेन्द्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में ठाकुराइन टोला में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर जायजा लिया एवं 12 अगस्त के लिए योजना बनाई। विगत वर्ष हुए 21,000 रुद्राक्ष वितरण में सहयोग प्रदान करने के लिए संयोजक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल कांवड़ यात्रा में ठाकुराइन टोलावासियों का अद्वितीय सहयोग प्राप्त होता हैं। भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाकार्यों में टोलवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम से प्राप्त जनसहयोग से प्राप्त दान से महाप्रसाद बनेगा। जिसे सभी शिवभक्तो को प्रदान किया जाएगा। गांव-गांव, घर-घर में कांवड़ यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस अवसर पर वर्मा ने सभी को अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर कांवड़ यात्रा में शामिल होके के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक वारदात: डबल मर्डर का...

बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को यहाँ डबल मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे...

छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में सड़क...

रायपुर/झांसी: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।...

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...