दोस्त से वीडियो कॉल पर हो रही थी बात.. अचानक एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर दे दी जान… जांच में जुटी पुलिस

मल्टीमीडिया डेस्क। बीते दिनों से बहुत सी अदाकाराओं के निधन की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज (Chethana Raj) की सर्जरी के दौरान मौत हो गई. अब खबर आ रही है कि एक और साउथ इंडियन सिनेमा की एक्ट्रेस का निधन हो गया. केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि इलाके में रहने वाली ट्रांसवुमन मॉडल अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं.

एक्ट्रेस को बचा ना सकी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलयाली एक्ट्रेस शेरिन सेलिन मैथ्यू (Sherin Selin Mathew) अपने दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं.

26 वर्षीय अभिनेत्री जिस शख्स के साथ वीडियो चैट कर रही थीं, उसी शख्स ने पुलिस अधिकारियों को शेरिन के इस कदम की जानकारी दी. लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा एक्ट्रेस को बचाया ना जा सका, क्योंकि वो जबतक घर पहुंचे शेरिन पंखे से लटकर आत्महत्या कर चुकी थीं.

डिप्रेशन से जूझ रही थीं शेरिन
पुलिस अधिकारियों ने शेरिन (Sherin Selin Mathew ) की मौत के बाद बताया है कि एक्ट्रेस के करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार थीं. पिछले कुछ दिनों से वो काफी उदास महसूस कर रही थीं. पुलिस घटना के संबंध में शेरिन के करीबी दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है.

जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कलामास्सेरी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. आपको बता दें, शेरिन ने कुछ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था और मॉडलिंग की दुनिया मे काफी एक्टिव थीं.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...