बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का निधन: कई हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम… एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल… फ्लाइट से वीडियो शेयर कर लिखा- ‘उस पार मिलूंगा’

डेस्क। बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि उनकी मौत की असल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट से छलका दर्द
मुकुल देव ने अपनी जिंदगी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ हफ्ते पहले किया था, जिसमें वो आसमान में उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसे लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो के केप्शन में लिखा, ‘अगर तुम भी गहरे अंधकार में फंसे हो तो मैं तुम्हें चांद के उस पार मिलूंगा।’ यह लाइन पिंक फ्लॉयड के प्रसिद्ध गीत ब्रेन डैमेज से ली गई है, जिसमें जीवन की अनिश्चितता और मनोवैज्ञानिक अशांति को दर्शाया गया है। मुकुल की यह पोस्ट अब उनके मन की भावना को जाहिर कर रही है।

पायलट से अभिनेता तक का सफर
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। उनके करियर की शुरुआत एक पायलट के तौर पर होनी थी, लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के सामने ले आई।

फिल्म ‘दस्तक’ से किया डेब्यू
साल 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की पहली फिल्म भी थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन मुकुल के अभिनय को सराहा गया। इसके बाद उन्होंने ‘वजूद’, ‘कोहराम’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘ओमेर्टा’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं।

टीवी में भी छाई प्रतिभा
मुकुल देव ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि पंजाबी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने स्क्रिप्ट लेखन में भी हाथ आजमाया और ओमेर्टा में राइटर के तौर पर भी नाम कमाया। टीवी की दुनिया में भी मुकुल ने ‘घरवाली ऊपरवाली’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुटुंब’, ‘कसक’, ‘कहानी घर-घर की’ जैसे सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाईं।

व्यक्तिगत जीवन और परिवार
मुकुल देव एक बेहद निजी जिंदगी जीते थे। उनकी पत्नी का नाम शिल्पा देव है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सिया है। उनके भाई राहुल देव भी एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उनके पिता हरी देव कौशल दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर रहे थे, जिनका निधन 2019 में हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को...

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...