CG – गर्लफ्रेंड का मर्डर: प्रेमिका की तय हुई शादी तो प्रेमी ने ले ली जान… पुलिस से बचने के लिए फंदे पर लटकाकर बताया सुसाइड… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Girlfriend’s murder

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस में पकड़े जाने के डर से प्रेमिका के शव को फंदे से पेड़ पर टांग दिया था। पुलिस और डाॅक्टर भी आत्महत्या मानकर इसकी जांच कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्की उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी। मामले को एसएसपी शशि मोहन ने गंभीरता से लिया और विशेषज्ञ मेडिकल की टीम से फिर से जांच करवाया। जांच में युवती की हत्या करने की बात सामने आई। एसएसपी और कलेक्टर ने मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुये बगीचा बीएमओ और एएसआई को स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी प्रमोद राम और मृतिका प्रतिमा बाई के बीच प्रेम संबंध था। जब प्रमोद को पता चला कि प्रतिमा की शादी किसी और से तय हो गई है, तो वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में उसने प्रतिमा की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव को गांव के एक पेड़ पर लटका दिया। जब घटना के बाद पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, तो मृतिका के पैर में चोट के निशान देखे गए, जिससे पुलिस को शक हुआ। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में मृत्यु को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञ मेडिकल टीम से पुनः शव परीक्षण कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

कलेक्टर रोहित व्यास ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर बगीचा के बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रारंभिक मर्ग जांच करने वाले सहायक उप निरीक्षक अजीत लाल टोप्पो को भी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्टीकरण पत्र जारी किया है। इस जटिल हत्याकांड को प्रोफेशनल तरीके से सुलझाने और साक्ष्यों को वैज्ञानिक ढंग से एकत्र करने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी संत लाल आयाम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बगीचा थाने में आरोपी प्रमोद राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...