साहू मित्र सभा भिलाई में 18.19 लाख रूपए का विकास कार्य… विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, 50 लाख रूपये की घोषणा भी

भिलाई। साहू मित्र सभा भिलाई नगर में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन द्वारा 18.19 लाख रूपये से पेवर ब्लॉक, नाली संधारण और डोमशेड विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया है। तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू द्वारा समाज की गतिविधियों एवं आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। विधायक द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की बहुलता है। छत्तीसगढ़ का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग को ही करना चाहिए। उन्होंने साहू मित्र सभा सुपेला भिलाई के भवन एवं प्रांगण का संधारण तथा आधुनिकीकरण करने 50 लाख दिए जाने की घोषणा की। भूमि पूजन में भिलाई जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पार्षद नोमिन साहू, नेहा साहू, लक्ष्मी साहू के साथ साथ डॉ.दिनेश साहू, कबीर साहू, परसराम साहू, उन्मेष साहू, गजेंद्र गंजीर, सनत साहू, भोला साहू, देवेश साहू, इंद्र कुमार साहू, डामनलाल साहू, त्रिलोचन साहू, रामप्रकाश साहू, शैलेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, शिवकुमार साव, नेतराम साहूबाबूलाल साहू, गणेश राम साहू,देवेंद्र साहू, ज्ञानिक साहू,जगदीश राम साहू,धनसाय साहू, सूरज साहू,हर्षदेव साहू हेमा साहू श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती भूज्ञानी साहू एवं बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारीगण एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर...

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता...

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत 12 नवंबर 2026...

विवादों में घिरा फिल्म ‘रामायण: भाग एक’, अधिवक्ता ने...

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में रामायण के मूल धर्मग्रंथ और धार्मिक पात्रों के चित्रण...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को...