साई कॉलेज भिलाई में दीक्षारंभ समारोह: नवप्रवेशित छात्रों का हुआ स्वागत… डायरेक्टर हरमीत ने छात्रों को NEP 2020 के विभिन्न पहलुओं से कराया अवगत

भिलाई। साई कॉलेज, सेक्टर 6 भिलाई में नव प्रवेशित UG एवं PG के छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण एवं दीप प्रजवल्लन एवं छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. बी .तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया और छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रों ने जिस उद्देश्य को लेकर साई कॉलेज को चुना है वह उद्देश्य पूरा हो इसके लिए कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालय की परंपरा रही है कि इस कॉलेज में सभी छात्र एवं शिक्षक एक परिवार की तरह रहते आए हैं और उन्होंने सभी नवप्रवेशितों का कॉलेज परिवार में स्वागत किया। महाविद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ .ममता सिंह नए छात्रों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों का कॉलेज के विभिन्न पहलुओं से प्रेजेंटेशन के माध्यम से परिचय कराया। डॉ ममता सिंह ने कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर, कॉलेज की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं से छात्रों को अवगत कराया।

तत्पश्चात महाविद्यालय के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने छात्रों का स्वागत कर उन्हे नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्रों के सेमेस्टर प्रणाली एवं विषय संबंधी जानकारी भी प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ एवं मंच का संचालन डॉक्टर अर्पिता मुखर्जी, सहायक प्राध्यापक बायोटेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...