CG – पेट्रोल पंप संचालक से दिन दहाड़े लूट: काम खत्म कर घर लौट रहा था पेट्रोल पंप संचालक… बीच रास्ते बदमाशों ने डंडे से हमला कर किया लहूलुहान… 5 लाख लूट हुए फरार, पुलिस ने की नाकेबंदी

पेट्रोल पंप संचालक से दिन दहाड़े लूट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक से 5 लाख रूपये लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि देर शाम संचालक पेट्रोल पंप से हिसाब कर सक्ती अपने घर जा रहा था, तभी ग्राम रामपुर के वनांचल क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने बाइक सवार पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला कर पैसे छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना करतला थाना क्षेत्र की है।

सक्ती निवासी संतोष गोयल रामपुर स्थित पेट्रोल पंप के संचालक है, जो रोज की तरह सुबह पेट्रोल पंप आते हैं और शाम होने से पहले ही अपने घर वापस लौट जाते हैं। सोमवार की सुबह भी संतोष गोयल पेट्रोल पंप पहुंचे और कामकाज खत्म करने के बाद बैग में 5 लाख लेकर अपने घर सक्ती के लिए रवाना हुए।

इस दौरान रामपुर से महज 2 किलोमीटर दूर अंधरीकोनी गांव मोड़ के पास कुछ अज्ञात लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया। संतोष गोयल बाइक पर सवार थे। इस दौरान अचानक एक युवक आया और बाइक रुकवाई। बदमाश ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और 5 लाख लूटकर गांव से लगे जंगल की ओर भाग गया।

खून से लथपथ संतोष गोयल को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। करतला थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी ली गई। एक युवक व्यापारी को रास्ते में रुकवाया और उसका बैग छीनकर भाग रहा था। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान लुटेरे ने डंडे से हमला कर दिया और बैग छीनकर भाग गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...