CG – घूस लेते दो गिरफ्तार: जमीन का नक्‍शा और एनओसी के लिए सरपंच और पंचायत सचिव ने मांगी रिश्वत… 18000 रुपये घूस लेते ACB के हत्थे चढ़े दोनों

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक लोन के लिए पंचायत से एनओसी और नक्शा देने के लिए प्रार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल लुकेश कुमार बघेल, संतोषी नगर, रायपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके नाम ग्राम डोमा, तहसील व जिला रायपुर में जमीन है जिस पर आवास बनाने के लिये बैंक लोन हेतु पंचायत से एन.ओ.सी. व नक्शे की आवश्यकता थी।

इस हेतु प्रार्थी ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धमेन्द्र कुमार साहू से सम्पर्क किया तो पंचायत सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा एवं साथ ही 18000 रू रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज दिनांक 05.08.2024 को ट्रेप आयोजित किया गया ।

प्रार्थी को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेन्द्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा गया किन्तु आरोपी धर्मेन्द्र कुमार साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में उपस्थित ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को उक्त रिश्वती रकम 18000 रू० देने कहा । प्रार्थी ने रूपए सरपंच बघेल को दे दिये। दोनों ही आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत डोमा एवं सरपंच देव सिंह बघेल को ग्राम पंचायत कार्यालय में 18000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...