Rajnandgaon : प्रदीप मिश्रा की कथा का आज अंतिम दिन, दो-दो हजार में बिका पास, ऑडियो हो रहा वायरल

राजनांदगांव। शहर में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा चल रही है, आज आयोजन का अंतिम दिन है। कथा के आखरी दिन का पास 2-2 हजार में बिका। पास के लिए श्रद्धालुओं को पहले सर्किट हाउस फिर फुरसत के पल स्थित हुमन साहू के घर बुलाया गया। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा, जिसमें ललित साहू बता रहे 2000 रुपए में हुमन साहू के निवास से पास मिलेगा. भिलाई टाइम्स इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

पास बिकने की जानकारी मिलते ही लोगों ने आयोजन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मामले में प्रशासन की संलिप्तता भी खुलकर दिख रही है। पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी vip कथा स्थल नहीं पहुंचे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी मीडिया से दूरियां बनाई।

डुप्लीकेट पास बनाने वाले को आयोजन समिति ने अभयदान दे दिया। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी दरकिनार किया गया. बता दें कि बीते दिनों सीट से ज्यादा श्रद्धालु को प्रवचन के दौरान बैठाने के मामले में आयोजन समिति को जिला प्रशासन ने नोटिस दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...