बढ़ते एक्सीडेंट के बीच… निगम ने सड़क पर घूम रहे मवेशियों के गले में लगाई रेडियम बेल्ट, सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद

भिलाई। सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने से लगातार हादसे हो रहे है। जिसमें इंसान और मवेशियों दोनों की जान जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई लगातार कर रही है। अकसर देखा जा रहा है कि मवेशी मालिकों द्वारा जानवरो को खुले में छोड़ दिया जा रहा है। जिससे मवेशी सड़को के बीच झुण्ड लगाकर खड़े रहते या बैठ जाते है। दुर से आ रही गाड़ियों में दिखाई नहीं पड़ते, इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पूर्व में नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़कर सिंग में रेडियम पटटी लगाया जा रहा था।

बाद मे देखा गया, बारिश से भीगकर जानवरो के सिंग से वह पट्टी गिर जा रही है। इस लिए नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़ कर सीधे उनके गले में रेडियम का पट्टी लगा दिया जा रहा है। ताकि दुर से आ रही गाड़ियो की लाईट से रेडियम पटटी चमके, गाड़ी चालक देखकर संभल जाये और दुर्घटना से बच जाये। जिससे दोनों इंसान और जानवर को चोट न पहुंचे। नगर निगम भिलाई के रोका छेका अभियान के अंतर्गत दल द्वारा लगातार मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। पशुओ को पकड़कर शहरी गौठान में बंद कर रही है।

दोनो पाली में नगर निगम भिलाई के टीम 3 काउकेचर के माध्यम से जानवरो को पकड़कर गौठान में ले जा रही है। बार-बार अपील करने के बाद भी पशु मालिक जानवरो को छोड़ देते है। कुछ ऐसे पशु मालिक भी है जो पकड़े गये पशु को छुड़ाने नहीं आते है। इस प्रकार के सैकड़ो जानवर नगर निगम के गौठान में बंद है जिसके मालिक छुड़ाने नहीं आ रहे है। रोका छेका अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य कर रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...