मवेशी तस्करों के गढ़ में पुलिस का छापा : तड़के 4 बजे टीम के साथ गांव पहुंचे एसपी, 35 गायों को छुड़ाया, 14 वाहन जब्त, 6 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करों के गढ़ में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। 125 पुलिसकर्मियों की 5 टीमें लेकर एसपी शशिमोहन सिंह आज तड़के चार बजे साईं टांगरटोली गांव पहुंचकर छापा मारा, जहां गांव में तस्करी के लिए रखे 35 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने मवेशी तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहन को जब्त कर 6 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा पर स्थित साईंटांगरटोली गांव को मवेशी तस्करी का बड़ा केंद्र माना जाता है। जशपुर जिले में गौवंशों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 3 महीने में 375 गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर...

भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने और भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान के बीच अब...

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...