अकेला पाकर जीजा ने 7 साल की साली के साथ किया दुष्कर्म, मासूम की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

बलरामपुर: जिले में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा द्वारा कथित तौर पर सात वर्षीय अपनी साली के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रविवार को अपनी ससुराल आया था और अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में था। इसी बीच उसकी सात वर्षीय साली अपनी बड़ी बहन को बुलाने आ गयी। आरोप के अनुसार पत्नी के कमरे से जाते ही मासूम को अकेला पाकर जीजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...