पुलिस कर्मचारियों को समय पर मेडिकल भत्ता और TA मिले… दुर्ग रेंज IG ने दिए सख्त निर्देश, कहा- बिल को अनावश्यक रूप से न रखे लंबित

  • दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में विभिन्न मदो के तहत उपलब्ध कराए गए बजट के संबंध में ली गई बैठक
  • IG गर्ग ने लंबित बिल, भुगतान बिल एवं सभी प्रकार के मद पर चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक IPS राम गोपाल गर्ग द्वारा दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के विभिन्न मदों के तहत उपलब्ध कराए गए बजट के वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का गुरुवार आयोजन किया गया। इस बैठक में बजट के सही उपयोग और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के मेडिकल और यात्रा भत्ते के बिल अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और समय पर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित बिलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, बैठक में विभिन्न मदों के अंतर्गत किए गए खर्च और उनके दस्तावेज़ीकरण पर भी चर्चा की गई। गर्ग ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में सभी वित्तीय कार्यवाही समय सीमा एवम कुशलता के साथ किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बजट की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और इसकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी और अपने विचार साझा किए। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों से सुझाव भी मांगे और उन्हें सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अलेक्जेंडर किरो डीएसपी दुर्ग, राजेश कुमार झा डीएसपी बेमेतरा, नवनीत कौर डीएसपी बालोद सहित अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...