DPS भिलाई का मामला पहुंचा राज्य सरकार तक; भाजयुमो नेता प्रशम ने की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात… कहा- उच्च स्तरीय जांच हो

रायपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला स्थित भिलाई में दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली संचालित है। इस स्कूल में कथित तौर पर बीते 5 जुलाई 2024 को 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की घटना सामने आई है। इस मामले की हाई लेवल जांच कराए जाने की मांग को लेकर आज महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने ज्ञापन सौंपा है। राजवाड़े ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

आपको बता दें कि सौंपे गए ज्ञापन में दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई में बीते 5 जुलाई को 5 वर्ष की बच्ची के साथ फिजिकल एब्यूज की कथित घटना सामने आई जबकि प्रबंधन के द्वारा ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया जा रहा है। जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स को इस घटना की भनक लगी तो वह सभी स्कूल पहुंचे एवं प्राचार्य से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया है।

प्रशम दत्ता ने कहा कि, “उनके जवाब से पेरेंट्स थोड़ा भी संतुष्ट नहीं हुए क्योंकि इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है हीं, पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच को लेकर यह कह दिया है ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। जबकि पेरेंट्स को यह लग रहा है कि इसमें कुछ तो कृत्य हुआ है इसलिए सभी पेरेंट्स की ओर से भाजयुमो ने आग्रह किया है। भाजयुमो ने आग्रह किया है कि इस मामले की जांच उच्च स्तरीय हो और निष्पक्ष हो ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।” ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से विकास जायसवाल, शेखर, वरदान, लीनेश मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...