संतोष रूंगटा (R-1) के स्टूडेंट्स की अच्छी पहल: जरूरतमंद लोगों के लिए डोनेट किया 62 यूनिट ब्लड

भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (रूंगटा आर-1) में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में स्टूडेंट्स और फैकल्टीज ने मिलकर 62 यूनिट ब्लड डोनेट किया। यह रक्तदान-महादान शिविर रूंगटा इनेशिएटिव फॉर सोशल एम्पॉवरमेंट (आरएसडीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।

स्टूडेंट्स ने इस शिविर में विशेष रुचि दिखाई। सुबह से ही रक्तदान के लिए स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ पड़ा। रेयर ब्लड ग्रुप वालों को फार्म भरवाए गए ताकि आपात स्थिति में उनकी मदद लेकर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सके। ऐसे ही 5 स्टूडेंट्स ने अस्पताल में पहुंचकर भी ब्लड डोनेट किया।

रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा और डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने रक्तदान कर रहे स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया। ब्लड डोनेशन कैम्प में रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. डीके त्रिपाठी, डायरेक्टर आरएंडडी डॉ. एजाजुद्दीन, एचओडी डॉ. एलबर्ट जॉन वर्गीस, प्रो. मुकेश शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यधर्म भारती का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...