सरकारी अस्पताल बना शराबखोरी का अड्‌डा : दुर्ग जिले के सीएचसी में ही शराब पी रहे कर्मचारी, VIDEO वायरल

दुर्ग. जिले के सरकारी अस्पताल में ही कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। वायरल वीडियो में दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अस्पताल में ही शराब पी रहे और महिला नर्स पर अश्लील टिप्पणी कर रहे.

वायरल वीडियो में जीवनदीप समिति द्वारा नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य राजपूत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ड्यूटी के समय शराब पीते नजर आ रहे हैं. ऑपरेटर अस्पताल में ही कार्यरत एक महिला स्टाफ नर्स पर अश्लीलल टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत फार्मेसिस्ट प्रमोद जोशी भी दिखाई दे रहे.

मामले की जांच की जाएगी : बीएमओ

दिनदहाड़े अस्पताल में ही शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. इस वीडियो के बारे में जब धमधा विकासखंड के बीएमओ डॉ. डीपी ठाकुर से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने एक टीम बनाकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही. वहीं वायरल वीडियो के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...