CG – चार बच्चों के बाप की पिटाई: खुद को बताया कुंवारा बताकर बनाई गर्लफ्रेंड, फिर किया यौन शोषण… सच्चाई पता चलने पर सरेराह चप्पल और थप्पड़ से पिटाई… कपड़े भी फाड़े, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

चार बच्चों के बाप की पिटाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर जिले में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। चार बच्चों के बाप ने खुद को कुंवारा बता कुंवारी युवती को प्यार के झांसे में ले लिया। शादीशुदा होने की बात छिपा गर्लफ्रेंड बनाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और पैसे भी लिए। सच्चाई सामने आने पर युवती ने बीच सड़क पर अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती को जब अपने बॉय फ्रेंड के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आगबूला हो गई। चौक पर बीच सड़क में ट्रैफिक पुलिस के सामने वह युवक की पिटाई करने लगी। घटना गुरुवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

पीड़िता के मुताबिक उसका अफेयर तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अविवाहित बता कर शादी करने का वादा किया था। इस दौरान उसने युवती से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। जब युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई का पता चला तो बवाल हो गया।

युवक की सच्चाई सामने आने के बाद युवती अपने बॉय फ्रेंड से 30 हजार रुपए मांगने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। प्रेमी ने पैसे नहीं दिए और भागने लगा, जिसे दौड़ाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।

महाराणा प्रताप चौक पर जब युवक की सरेराह पिटाई की जा रही थी, तब वहां ट्रैफिक पुलिस का जवान भी तैनात था। वह युवती और उसके साथ आए युवक को मारपीट करने से रोकने का कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर जवान ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।

सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पुलिस की टीम युवक और युवती दोनों को थाने लेकर आई थी। थाने में युवक ने युवती को 30 हजार रुपए लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शांति भंग करने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...