11 अगस्त को निकलेगा भव्य कावड़ यात्रा: खारुन नदी कुम्हारी से होगी शुरुआत… शाम 6 बजे पहुंचेगी शिवनाथ नदी… 33 KM की होगी ये यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा दुर्ग-भिलाई

धर्म डेस्क। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन पांचवा महीना माना जाता है। इस साल सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हुई है। सावन का पहला दिन सोमवार पड़ा, जिससे सावन का महत्व और भी बढ़ गया है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है।

शिव पुराण में भी सावन माह की महिमा का वर्णन किया गया है। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी हो जाती है। इस दौरान कांवड़ियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिलता है।

वहीं 11 अगस्त 2024 को खारुन नदी कुम्हारी से भव्य कावड़ यात्रा निकलने वाली है। भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगाएंगे जिससे दुर्ग-भिलाई गूंजेगा। शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति द्वारा आयोजन 11अगस्त दिन रविवार को सुबह 06 बजे खारुन नदी कुम्हारी से कांवड़िया जल लेकर निकलेंगे।

33 किलोमीटर की यात्रा में कांवड़ियों का कुम्हारी टोल प्लाजा से विभिन्न स्थानों में विभिन्न हिंदू संगठन, भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। यात्रा संध्या 06 बजे शिवनाथ नदी दुर्ग पहुँचेंगी जहां शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के पश्चात् गंगा आरती के कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...