विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सामाज ने निकाली भव्य रैली: हर साल की तरह रैली में हुए शामिल विधायक देवेंद्र… मां दंतेश्वरी से मांगा शहरवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद… MLA ने ट्रेडिशनल डांस भी किया

भिलाई। हर साल की तरह इस साल भी विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने शुक्रवार को भव्य रैली निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी और हमारे आदिवासी भाइ-बहनों ने हमारी संस्कृति परंपरा की मनमोहक झाकी इस रैली में प्रस्तुत की। रैली में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव भी हर साल की तरह इस साल भी रैली में शामिल हुए।

सबसे पहले उन्होंने मां दंतेश्वरी की विधि-विधान के साथ साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। और विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान बूढ़ा देव से आदिवासी समाज के हित और विकास केसाथ ही सभी के जीवन में समृ​दि्ध और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूजा अर्चना के बाद विधायक देवेंद्र यादव समाज के प्रभुत्वजनों से मिले और कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली। जिसमें शामिल हुए। समाज के लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को आदिवासी गमछा व ड्रेस पहनाकर सम्मानित किया। इस विषय पर उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे आदिवासी समाज की ओर से दिल से आभार जताया।

विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि आदिवासियों के हित और विकास के लिए उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो प्रयास किया है वह बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक है। आदिवासी दिवस पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की पहल पूरे प्रदेश में पूर्व सरकार ने की थी। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने एक बार फिर से उनका सभी का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...