भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, बोले – प्रकृति को सजाने व संवराने का महत्वपूर्ण कार्य खबरनामा ग्रुप के साथी कर रहे है

सेलुद। पाटन विधानसभा खबरनामा ग्रुप के अभिनव पहल के अंतर्गत आज खबरनामा ग्रुप के साथियों द्वारा मिलकर 10 अगस्त दिन शनिवार की सुबह 7:30 बजे धान खरीदी केंद्र सेलूद (पाटन) दूर्ग जिला मे ग्रुप के सदस्य व भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिन पर रीठा के दो पौधे का रोपण किया गया। अपने जन्मदिन पर जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पेड पौधे और अन्य प्राकृतिक चीजों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है पेड़ पौधे से ही बादल और वर्षा होने का मौसम चक्र जुड़ा हुआ है।

कोरोना माहमारी के समय हमें प्रकृति के महत्व का पता चल ही गया है प्राकृतिक चीजों के कारण ही पर्यावरण संतुलन है। खबरनामा ग्रुप बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। प्रकृति को सजाने और संवारने के लिए इस आयोजन की जितनी भी तारीफ किया जाय बहुत कम होगा। खबरनामा ग्रुप का पौधरोपण अभियान पुर्णतः गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। सभी लोग इस प्रकार के आयोजनो में हमेशा सहभागी बनकर प्रकृति की सेवा कर पर्यावरण को बढाने महत्वपूर्ण योगदान करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा महिला जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी पुर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा, पुर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, हरप्रसाद आडिल जिला भाजपा उपाध्यक्ष, अनु जनजाति दिलिप साहू, दामोदर चक्रधारी, केशव वर्मा, माधव वर्मा, निक्की, योगेश, भाले, समीर बंछो,र केवल देवाँगन, मनोज कलिहारी, रामलाल साहू, ढौर छत्रपाल सिंह राजपूत, पत्रकार गण किशन हिरवानी, बलराम वर्मा, बलराम यादव, द्वारिका प्रसाद, कुलदीप वैष्णव, मुकेश साहू, मुक्तु राम साहू, गोपेश साहू, पतोरा यमन कुमार, मढरिया समिति प्रबंधक सेलुद रोमन दास वैष्णव लक्ष्मी, नारायण चंद्राकर, युनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सतीश पारख, उतई राजकुमार यादव, अजय राजपूत, टामन लाल, अशोक जैन, राजेद्र प्रसाद साहू, धौराभाठा चंद्रिका बंजार, दिलीप कुर्रे, देवचरण कौशल सनत वर्मा, गोरेलाल श्रीवास, पुनऊ साहू, राजीव साहू, दयालु यादव, केवल देवाँगन, मदन बढई, सागर सोनी, वासु वर्मा, होरीलाल वर्मा, शुभम् सोनी, हरिशंकर साहू, योगेश सोनवानी, उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...