सुरडुंग में कल विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन… शीतला तालाब से कावड़िये जल लेकर पार्थिव शिवलिंग का करेंगे रुद्राभिषेक

भिलाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सुरडुंग (जामुल) मे श्रावण मास में भोले बाबा की कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह कावड़ यात्रा 11 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे शिव मंदिर प्रांगण से शीतला तालाब को जाएगी एवं शीतला तालाब से कावड़िये कावड़ में जल लेकर पुनः शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर बाबा जी के पार्थिव शिवलिंग को जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस कावड़ यात्रा का आयोजन युवा भारती गणेश उत्सव समिति सुरडुंग, के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया की कावड़ यात्रा का यह विशाल आयोजन सभी के सामूहिक सहयोग से होता है, जो भोलेबाबा के आस्था को जन जन तक पहुंचाया जाने का एक प्रयास है। समिति ने सभी भक्तगण से अपील की है की इस कावड़ यात्रा मे बाबाजी का आशीर्वाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...