सावन के चौथे सोमवार दुर्ग-भिलाई में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा: विधायक देवेंद्र यादव के साथ सैकड़ों कांवड़िये शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा में करेंगे जलाभिषेक

भिलाई। दुर्ग जिले में हर साल की तरह इस वर्ष भी जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये शामिल होंगे। 12 अगस्त सोमवार को सुबह 5.30 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल भरकर निकलेंगे। विधायक यादव शहरवासियों कि सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली के लगभग 30 किलोमीटर की कावड़ पदयात्रा करेंगे। इससे एक दिन पहले रविवार को विधायक यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कावड़ यात्रा में शामिल हो। सौरभ मिश्रा ने कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए विधायक यादव को कांवड़ भेंट किया है।

हजारों भक्त विधायक यादव के साथ कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। सभी कांवड़िये शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। कांवड़िये देवबलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इस भव्य आयोजन का नेवता जय हनुमान सेवा वाहिनी जिले के सभी लोगों को दे रहे है। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडिया शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने सभी को आमंत्रित करते हुए कि कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...