तिरंगा के सम्मान में रिसाली में निकली यात्रा… आयुक्त मोनिका वर्मा ने दिखाई हरी झंडी, पैदल मार्च और बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ों लोग

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि समेत निगम के ब्रांड एंबेसडर शामिल हुए। रैली को हरी झंडी निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने दिखाई। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन निगम क्षेत्र में किया गया।

इस अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि रैली राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है। देश के नागरिक होने के नाते हमे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाए और दुसरो को प्रेरित भी करे। उन्होंने पैदल चलकर रैली को नगर भ्रमण के लिए मुख्य कार्यालय से रवाना किया।

इस अवसर पर एम आई सी अनूप डे, पार्षद गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा, रमा साहू, विधि यादव, शीला नारखेड़े, ब्रांड एंबेसडर रजनी रजक, विधायक प्रतिंनिधि के रूप में शैलेंद्र शेंडे,राजू जघेल, दशरथ साहू, बी एस एफ के जवान, निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। रैली में 100 से अधिक बाइक थी। रैली निगम मुख्य कार्यालय से होते हुए, कल्याणी मंदिर, रिसाली बस्ती, शिवाजी चौक, कृष्णा टाकीज रोड, जोहार चौक, डी पी एस चौक, पोस्ट आफिस रिसाली मार्ग, बी एस पी मार्केट, दशहरा मैदान, मरोदा सेक्टर, मैत्री गार्डन चौक, बी आर पी गेट होते वापिस निगम कार्यालय पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...