दुर्ग रेंज IG राम गोपाल गर्ग ने भिलाई के दो थानों का संडे के दिन किया औचक निरिक्षण… कई रजिस्टर किए चेक, इस बात पर जताई नाराजगी; नये थाना भवन और बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु एस्टीमेट तैयार करने भी कहा

भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस IG राम गोपाल गर्ग ने रविवार 11, अगस्त को भिलाई नगर और सुपेला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भिलाई नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत थाने में पृथक से लोकल शिकायत रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टर संधारित करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

इसके साथ ही उनके द्वारा शिकायत रजिस्टर को सही ढंग से नहीं रखने पर नाराजगी व्यक्त की गई। थाना भिलाई नगर के नये थाना भवन हेतु स्थान चयन कर उसका प्रांकलन शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु मौके पर थाना प्रभारी को निर्देशित किया। थाना सुपेला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाने के जब्ती माल रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, लंबित अपराध, फैमाईश नालिस रजिस्टर चेक किया गया। पुराने लंबित मामलो का निकाल सही तरीके से न करने पर चेतावनी भी दी गई।

मौके पर लंबित जब्ती माल एवं जब्त वाहन का न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। थाना सुपेला का थाना भवन पुराना एवं जर्जर होना पाये जाने से नये थाना भवन एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु प्रांकलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने थाना प्रभारी सुपेला एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर को निर्देशित किया गया एवं जप्ती माल तथा थाने के रिकार्ड के उचित संधारण तथा रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...