छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते धरा गए पटवारी: दो लोगों के बीच हुआ जमीन का सौदा… डॉक्यूमेंट में सुधार के लिए इन्हें चाहिए था ब्राइब; ACB ने बिछाया जाल… रंगे हाथ किया अरेस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्वत लेते ACB ने एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मंगलूराम और योगेन्द्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी है जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया हैं, बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं। जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है, एवं शेष राशि 10-10 हजार की किश्तो में लेने के लिये सहमत हुआ है। दोनों प्रार्थी पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता थे बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे। अतः शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दिनांक 12.08.2024 को दूसरी किश्त 10 हजार रूपये रिश्वती रकम लेते हुये पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...