CG में पुलिस प्रमोशन: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग रेंज के 56 हेड कॉन्स्टेबल्स को तोहफा: IG गर्ग ने प्रधान आरक्षकों की ASI पद पर प्रमोशन की योग्यता लिस्ट की जारी… देखिये लिस्ट

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दुर्ग रेंज के 56 हेड कांस्टेबल को तोहफा मिला है। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर प्रमोशन के लिए योग्यता लिस्ट जारी किया है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।

IG गर्ग ने बताया कि, परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे, जिसमे शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत दुर्ग जिले से 42, बालोद से 9 और बेमेतरा से 5 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इस सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स उपरांत सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जावेगी।

पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा के शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।

देखिये लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...