independence day 2024 : पीएम मोदी ने लाल किले से 11वीं बार फहराया तिरंगा, कहा – देश में बढ़ेगी 75 हजार नई मेडिकल सीटें, वन नेशन वन इलेक्शन के लिए सब आगे आएं

नई दिल्ली। आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया। अपने भाषण में मोदी ने कहा, आजादी के दीवानों ने आज हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश महापुरुषों का ऋणी है। देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है। अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश के बच्चों को दूसरे देशों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। अगले पांच साल में 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएगी। कोलकाता रेप-मर्डर पर उन्होंने कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटकाया जाए। इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

वन नेशन वन इलेक्शन के लिए सब आगे आएं

मोदी ने कहा, 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश में बार-बार चुनाव प्रगति को रोक रहे हैं। हर योजना चुनाव के रंग से रंग दिया गया। सभी दलों ने अपने विचार रखें हैं। एक कमेटी ने रिपोर्ट बनाई। वन नेशन वन इलेक्शन सामने आया है। इस सपने को साकार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से साथ आने को कहता हूं।

पड़ोसी देश शांति के मार्ग पर चलें

हमारे संविधान को 75 साल हो रहे हैं। देश को लोकतंत्र की मजबूती देने में संविधान की भूमिका रही है। हम संविधान में लिखे कर्तव्य के भाव पर जोर देना चाहते हैं। ये कर्तव्य सरकार के, आमजन के सभी के हैं। अगर हम इस भाव के साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे। बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ, पड़ोसी देश के नाते चिंता होना स्वाभाविक है। मैं आशा करता हूं वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। वहां के हिंदुओं-अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है पड़ोसी देश शांति के मार्ग पर चलें। हमारे संस्कार हैं, आने वाले दिनों में बांग्लादेश के विकास यात्रा में हमारा शुभ चिंतन रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...