Cg Accident : खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, मां और दो बेटियों की मौके पर ही मौत, दो घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, जिससे कार सवार मां सहित दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार चालक युवक और एक अन्य घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा (48 साल), बहन श्रुति शर्मा (19 साल) पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर हुंडई i10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे.

शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई घटना इतनी दर्दनाक थी कि हादसे में प्रीति शर्मा, उनकी बेटी श्रेया शर्मा और छोटी बेटी श्रुति शर्मा की मौत हो गई है. वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं. घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि मृतिका श्रेया शर्मा की शादी कानपुर में हुई है. कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी. बुधवार की रात वो परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर लौट रही थी, तभी वो हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...