VIDEO : महिला वकील की सरेआम लात-घूंसों से पिटाई, किसी ने नहीं की मदद, जानिए क्या है पूरा मामला

बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट में एक महिला वकील की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है कि वीडियो में तमाम लोग वकील को लात-घूंसों से पिटते देख रहे हैं लेकिन कोई बचाने नहीं आ रहा। पब्लिक को तमाशबीन बना देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

डेक्कन हेराल्ड की खबर के मुताबिक महिला वकील की पहचान संगीता शिक्केरी के तौर पर हुई है। जबकि हमलावर शख्स महनतेश है। दोनों के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद था। बताया जाता है कि वकील ने बीजेपी के महासचिव राजू नैकर के खिलाफ शिकायत की थी। इसका पता चलते ही महनतेश हत्थे से उखड़ गया और उसने वकील को पीटा।

फिलहाल हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वकील को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में महिला को चोट लगी है। उनसे शिकायत लेकर महनतेश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है वो घटना की जीती जागती सच्चाई है। इसे देखकर साफ पता लग रहा है कि आपा खोकर हमलावर कैसे हैवान बन गया।

उधर, महनतेश का कहना है कि उसे हमला करने के लिए किसी ने नहीं उकसाया। बीजेपी नेता राजू ने भी महिला के आरोप से साफ इन्कार किया है। उनका कहना है कि उनका इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। उन्हें नाहक ही बदनाम किया जा रहा है। ये राजनीतिक साजिश है। उन्होंने किसी को नहीं कहा कि वो जाकर महिला वकील से मारपीट करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...