UP में छत्तीसगढ़ के 3 कांवड़ियों की मौत: श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन खड़े ट्रेलर में टकराया… तीन की चले गई जान, 18 घायल… CM साय ने जताया दुख

UP में छत्तीसगढ़ के 3 कांवड़ियों की मौत

रायपुर। उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में छत्तीसगढ़ बलरामपुर के 3 कांवड़ियों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर लिखा है- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के शवों की वापसी और घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के पिपराही व जवाहर से 21 कांवरियों का दल देवघर झारखंड गया था। वहां से उत्तरप्रदेश के आयोध्या, वृंदावन मथुरा होते हुये बलरामपुर वापस आ रहे थे। आज सुबह कौशाम्बी के गुलामीपुर के पास कांवरियों से भरा पिकअप वाहन खड़े ट्रेलर में टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में मुनि प्रजापति (60 वर्ष) निवासी जवाहर नगर बलरामपुर, 65 वर्षीय फेंकूशाव और शिवकुमारी 55 वर्षीया निवासी बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल 18 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। यहां पर सभी का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...