विधानसभा चुनाव का ऐलान: जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होगी वोटिंग… यहां की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान… नतीजे 4 अक्टूबर को

डेस्क। चुनाव आयोग ने इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में तो हरियाणा में एक फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के बाद पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में चुनाव आयोग ने खास तैयारी की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक फेज 1 अक्टूबर को मतदान होगा।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा, ‘थ्री जेंटलमेन आर बैक। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें दिखीं, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए। लोकतंत्र का जीवित उदाहरण देश ने देखा। जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी।’

उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हमने जिनसे, राजनीतिक दलों से बात की, सबका मत था कि जल्द से जल्द चुनाव हों। आपको याद है कि मतदान केंद्र पर जो लंबी कतारें लगी थीं, वो जम्हूरियत की ताकत थी। उम्मीद और जम्हूरियत की झलक बताती है कि अवाम अपनी तकदीर खुद बदलना चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि खुद देश का भविष्य बदलने का हिस्सा बने।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...