कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के विरोध में हड़ताल: IMA दुर्ग-भिलाई ने की बैठक… सभी चिकित्सकों से सामान्य चिकित्सा व्यवस्था को पूरे दिन बंद रखने का किया आव्हान… सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने रैली निकालकर जताया अपना विरोध

भिलाई। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने बीते गुरुवार को लेडी डॉक्टर के माता-पिता से बातचीत की थी। सीबीआई ने आरजी मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं, बुधवार की रात हॉस्पिटल में हुई तोड़फोड़ मामले को लेकर 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लेडी डॉक्टर के साथ ही हुई घटना को देखते हुए शनिवार को पूरे देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते देश भर के अस्पतालों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके लिए आज दुर्ग व भिलाई आईएमए शाखा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर दुर्ग भिलाई मे इस हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। आईएमए दुर्ग के अध्यक्ष डॉ राजू भैसारे ने बताया कि 17 अगस्त को प्रातः छः बजे से आगामी 24 घंटे तक दुर्ग व भिलाई शहर में सामान्य चिकित्सा बंद रखी जाएगी व आपातकालीन चिकित्सा यथावत चालू रहेगी। दोपहर 12 बजे दुर्ग आईएमए भवन के सामने समस्त चिकत्सक एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे तदोपरान्त जिलाधीश को ज्ञापन भी सौपेंगे तत्पश्चात सायं 7 बजे सिविक सेंटर में शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर मृत महिला चिकित्सक की आत्मा की शान्ति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आज सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ ने एक रैली निकालकर अपना विरोध भी दर्ज किया। आज की बैठक में डॉ अजय गोवर्धन, डॉ शरद पाटनकर, डॉ प्रभात पाण्डेय, डॉ अहमद हमदानी, डॉ टी के पांडेय एवं डॉ राजू भैसारे आदि आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारीगण ने दुर्ग भिलाई के समस्त चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन व कैंडल मार्च में शामिल होने का आव्हान किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...

BSP के गेटों पर ट्रकों की आवाजाही घटी, ट्रांसपोर्टरों...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने...