दो दिनों तक रद्द रहेगी 6 एक्सप्रेस ट्रेनें: इनमें से अधिकांश ट्रेनें दुर्ग से गुजरती है…इन दो दिनों में 4 ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली

भिलाई। दक्षिण पूर्व रेलवे खड़कपुर रेल मंडल के खड़कपुर रेल स्टेशन को तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाएगा । इस कार्य को ब्लाक लेकर किया जा रहा है । यह कार्य दिनांक 21 एवं 22 मई , 2022 को ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है । इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-
रद्द होने वाली गाड़ियां :-
1. दिनांक 21 मई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
2. दिनांक 22 मई, 2022 को हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 20 मई, 2022 को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 22 मई, 2022 सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 21 मई, 2022 उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 22 मई, 2022 शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
1. दिनांक 22 मई, 2022 को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
2. दिनांक 21 मई, 2022 को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावडा एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।
3. दिनांक 21 मई, 2022 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावडा दुरंतो एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
1. दिनांक 21 मई, 2022 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दुर्गापुर-आसनसोल जंक्शन-चांडिल जंक्शन-सिनी-चक्रधरपुरी होकर रवाना होगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...