छत्तीसगढ़ में पशु क्रूरता का मामला : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. बेजुबान पालतू कुत्ते की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र के मंगली बाजार का है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहसिन खान मोटे डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर सोते हुए पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतारा. यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. फुटेज में आरोपी पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमले के बाद विवाद करते दिख रहा. इस मामले में गौरेला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को युवक की पालतू बिल्ली को कुछ आवारा कुत्तों ने घेरकर मार डाला था। इसके बाद से मोहसिन परेशान था। कुत्तों को देखकर भड़क जाता था। इसके पहले भी वह एक कुत्ते को मार चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PCC चीफ के लिए उमेश पटेल का नाम पोस्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं...

भिलाई में सुबह-सुबह चेन स्नैचरों का आतंक, दो थाना...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पहली घटना सुपेला थाना...

पेंशनरों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 1...

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक, स्वास्थ्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला...