छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को गोली मारने की कोशिश, आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को गोली मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता बिलाल खान के सुरक्षाकर्मी आरक्षक नागेश टिंगे ने ही घर में घुसकर सर्विस रायफल से बिलाल को गोली मारने की कोशिश की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस मामले की जानकारी मिलते ही बीजापुर एसपी ने आरक्षक को तत्काल सस्पेंड किया। यह घटना बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम की है।

टीआई जीवन कुमार जांगड़े ने बताया, भोपालपट्टनम निवासी भाजपा नेता बिलाल खान भोपालपट्टनम घर में आराम कर रहा था. इस दौरान उसके सुरक्षाकर्मी नागेश टिंगे ने घर में घुसकर अपने सर्विस रायफल से बिलाल को गोली मारने की कोशिश की। सुरक्षा में लगे दूसरे जवान ने मोर्चा संभाला और तत्काल रायफल छीनकर पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से भोपालपट्टनम टीआई ने रायफल जब्त कर घटना की जांच की। भाजपा नेता पर अभद्रता व नशे की हालात में पेश आने पर सुरक्षाकर्मी आरक्षक नागेश को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...