प्रदीप मिश्रा की कथा में महिलाओं के गले से सोने की चेन पार, यूपी की 5 महिलाएं गिरफ्तार, स्टेशन रोड धर्मशाला में ठहरे थे पांचों, वारदात को अंजाम देने रोज ऑटों से जाते थे नवा रायपुर

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में महिलाओं के गले से चेन लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ट्रेन से रायपुर आकर स्टेशन रोड की धर्मशाला में रुकी थीं। पांचों कथा शुरू होते ही भीड़ में घुसकर महिलाओं के गले से चेन लूट लेती थीं। नवा रायपुर की कथा में पांचों महिलाओं ने छह से ज्यादा महिलाओं का चेन लूटा है।

लगातार चेन लूटने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे से महिलाओं की पहचान की गई। उन्हें तलाश करते हुए पुलिस स्टेशन रोड पहुंची, जहां पांचों महिलाओं को पकड़ लिया गया. उनसे सोने की चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मूलत: यूपी आजमगढ़ की रहने वाली पूजा देवी (35), सुनीता देवी (24), सपना देवी (30), आशा देवी (58) और कौशिल्या देवी (58) पांचों परिचित युवक अरविंद कुमार के साथ रायपुर पहुंची। उन्होंने स्टेशन रोड धर्मशाला में कमरा लिया। वहां से वे रोज सुबह ऑटो में बैठकर कथा स्थल नवा रायपुर पहुंचते थे।

पांचों भीड़ में अलग-अलग हो जाती थीं। कथा खत्म होने के बाद जैसे ही महिलाएं बाहर निकलतीं, पांचों मौका देखकर गले से चेन खींच लेती थीं। उन्होंने 6 से ज्यादा महिलाओं की चेन लूटने की कोशिश की थी। फिलहाल उनसे तीन चेन जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार पांचों महिलाएं चेन लूटने के लिए ही रायपुर आई थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...