CG BREAKING : जेल भेजे गए विधायक देवेंद्र यादव, जानिए कोर्ट ने कितने दिन की दी है न्यायिक रिमांड…

बलौदाबाजार। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को देर रात पुलिस ने बलौदाबाजार के सीजेएम राजेश खाखा के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा की दलील सुनने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विधायक देवेंद्र को रायपुर के जिला जेल में रखा जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस देवेंद्र यादव को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में देवेंद्र यादव के समर्थक नारेबाजी करते रहे।

देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने के आरोप

बता दें कि 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हिंसा हुई थी। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने के आरोप हैं। कई बार बलौदाबाजार पुलिस समन दे चुकी थी, लेकिन देवेंद्र यादव थाने नहीं पहुंचे थे। आज बलौदाबाजार पुलिस भिलाई स्थित विधायक के निवास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया और बलौदाबाजार के सीजेएम राजेश खाखा के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...