Chhattisgarh : सनकी पिता ने मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, एक गंभीर, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना में 8 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक अपनी दो मासूम बेटियों के साथ घर में रहता है। शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा कि एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है, जिसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखा था। उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...