CG CRIME : बहन से मिलने गए भाई को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक ने अपने दोस्त को छत से गिराकर मौत के घाट उतार दिया। बीरगांव का रहने वाला संतोष सोनी अपनी बहन से मिलने उसके अपार्टमेंट गया था। इस दौरान आरोपी देवा विश्वकर्मा भी आया हुआ था, जिससे उसका विवाद हो गया। इसके बाद देवा दे उसे छत से धकेल दिया। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी देवा ने संतोष सोनी से कहा कि तुम यहां बार-बार क्यों आते हो। इस बात को लेकर विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हुई। इसके बाद देवा ने संतोष की 10 साल की बेटी के सामने उसे अपार्टमेंट से धक्का दे दिया, छत से गिरने से संतोष की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है।

इस मामले में एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि संतोष सोनी अपनी बहन से मिलने के लिए एक अपार्टमेंट में गया हुआ था। हाथापाई के दौरान छत पर संतोष की 10 साल की बेटी भी मौजूद रही, जिसने अपने पिता को छत से फेंकते हुए देखा। आरोपी देवा ने जब संतोष को धक्का दिया तो वह रेलिंग से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...