एक्ट्रेस की मिली लाश: अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फंदे से झूलता शव मिला है। ‘मोन माने ना’ शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री 20 साल की थीं। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। इस खबर से उनके सह-कलाकारों और प्रशंसक शॉक में हैं।

पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। अभिनेत्री को बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभिनेत्री के इस कदम को उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है।

‘मोन माने ना’ में काम कर चुकीं सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल ने दो दिन पहले ही पल्लवी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की। मुझे इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।’ टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा, ‘वह दो दिन पहले शूटिंग में शामिल हुई थीं और हमें नहीं पता था कि वह किसी बात को लेकर उदास या परेशान थीं। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं रही।’

पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक ‘रेशम झांपी’ में एक भावपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई थीं। अभिनेत्री अभी ‘मोन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जिसमें उनके साथ सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...