BSP द्वारा टाइपिकल मिस्टेक के लिए उद्योगों को 1 वर्ष का प्रतिबंध करना अन्यायपूर्ण, MSME जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष झा बोले – बैंकों के ट्रांजैक्शन से लेकर इनकम टैक्स सब कुछ हो जाएगा ठप

भिलाई नगर। एमएसएमई जिला उद्योग संघ, दुर्ग के अध्यक्ष के.के.झा ने कहा है कि एमएसएमई उद्योगों द्वारा टेंडर भरते समय एक टाइपिकल मिस्टेक के लिए बीएसपी द्वारा उन्हें 1 वर्ष के लिए प्रतिबंधित करना अन्यायपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जो उद्योग पिछले 40 -50 वर्षों से बीएसपी पर आश्रित हैं, उन्हें 1 वर्ष के लिए बंद कर दिया जाएगा तो इन उद्योगों का क्या होगा ?यहां के श्रमिक कहां जाएंगे, श्रमिक और मालिक सब बेकार हो जाएंगे। बैंकों का ट्रांजैक्शन, बिजली, सेल टैक्स, इनकम टैक्स सब कुछ ठप हो जाएगा। ऐसी स्थिति में यह उद्योग भविष्य में नहीं उठ पाएंगे।

झा ने कहा कि एमएसएमई उद्योगों को बचाने एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड लोन के तहत तीन- तीन बार मदद की। वे एमएसएमई उद्योगों को बढ़ाने के लिए क्रांति की बात कर रहे हैं। एमएसएमई उद्योगों के लिए अलग से मंत्रालय खुला हुआ है। और यहां ठीक इसके विपरीत बीएसपी प्रबंधन द्वारा एक छोटी सी गलती पर उद्योगों को बंद करने की कार्यवाही की जा रही है। झा ने कहा कि बीएसपी के अधिकारी यदि यही गलती करें तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

झा ने कहा कि एमएसएमई एवं एंसीलरी के यहां सौ से डेढ़ सौ यूनिट हैं फिर मात्र कुछेक उद्योगों को किस कैटेगरी में लाकर इतने काम और इंक्वायरी दिया गया यह जांच का विषय है।

झा ने कहा कि यहां के एमएसएमई उद्योग के पास पिछले 3 वर्षों में जो भी ऑर्डर पेंडिंग रहा, ऐन कैन प्रकारेण बीएसपी ने दबाव डालकर 90% माल सप्लाई करवा लिया है। मात्र 10% पुराना माल बचा है उसे भी सप्लाई करने के लिए आरपीएन का दबाव बनाया जा रहा है जिसका अब कोई मायने नहीं।

झा ने कहा कि आरपीएन और कैंसिलेशन जैसे मुद्दों पर बात करना अब बेकार है। मेन मुद्दा है टाइपिकल मिस्टेक होने पर 1 वर्ष का बैन न करना, 5 ऑर्डर के तहत कार्य न रोकना, सहायक उद्योगों के लिए जो आइटम रिजर्व है उन्हें रिजर्व ही रखना, जिस उद्योग की जितनी क्षमता है उस क्षमता के अनुरूप एक समान इंक्वायरी देना, किसी प्रकार का केटेराइजेशन ना करना, जब तक की उद्योगों की स्थिति सुधर नहीं जाए।

झा ने कहा हालांकि बीएसपी मैनेजमेंट और हायर अथॉरिटी ने एमएसएमई उद्योगों के लिए रिजर्व आइटमों में छेड़खानी पर तत्काल रोक लगाई है जो सराहनीय है। उद्योगों की कैटेगरी के लिए जो कमेटी बनी है हमें आशा है कि वह सही निर्णय लेगी।

झा ने कहा कि अभी जो मैनेजमेंट है उसके यूनिट हेड एवं मुखिया सीईओ अनिर्वाण दासगुप्ता उद्योगों को लेकर बहुत ही सही कदम उठा रहे हैं। निश्चित तौर पर यहां के एमएसएमई उद्योगों को इसका लाभ मिलेगा।

झा ने बताया कि यह पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, एमएसएमई केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे, सेल चेयरमैन सोमा मंडल, स्थानीय सांसद विजय बघेल, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव, बीएसपी के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी पत्र के माध्यम से प्रेषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...