खुर्सीपार से सैकड़ों लोग कल देंगे गिरफ्तारी: BJP पार्षद दया सिंह ने ली बैठक…बाइक से निकलेंगे जेल में दाखिल होने

– खुर्सीपार से सैकड़ों लोग होंगे जेल भरो आंदोलन में शामिल
– दया सिंह की बैठक में शामिल युवाओं ने कहा-सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा गुस्सा, जाएंगे जेल
भिलाई। 16 मई को प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन होगा। यह आंदोलन भिलाई में जबरदस्त देखने को मिलेगा। क्योंकि इसकी तैयारी में भाजपा पार्षद दया सिंह लग गए हैं। दया सिंह ने खुर्सीपार इलाके में तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में दया सिंह ने कार्यकर्ताओं को चार्ज किया।

सभी से आह्वान किया कि प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ ये आंदोलन रहेगा। प्रदर्शन और विरोध के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानून के विरोध में यह प्रदर्शन होगा।

दया ने बताया कि दोपहर 1 बजे खुर्सीपार क्षेत्र से सभी कार्यकर्ता केंद्रीय जेल दुर्ग के लिए रवाना होंगे। सभी कार्यकर्ता बाइक से रवाना होंगे।

सैकड़ों लोग इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। माना जा रहा है कि खुर्सीपार क्षेत्र से सबसे ज्यादा भीड़ हो सकती है, क्योंकि कांग्रेस सरकार के खिलाफ यहां जबरदस्त गुस्सा है। दया सिंह ने कहा कि, हमें गिरफ्तारी से डर नहीं लगता। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जवाब देने के लिए हम सभी एकजुट है। यह 2023 में जनता बताएगी कांग्रेस को।

इस बैठक में बृजेंद्र मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा, प्रशांत, दीपक कुमार, कृष्णा राव, श्रीनिवास, रेड्‌डी राव, रमेश साहू, विनय कश्यप, तामेश कुमार, ओमप्रकाश, एस. सुरेश, शंकर पात्रों, राजेश शर्मा, राजा दीवान, शैलेंद्र कुमार, संतोष सिंह, उमेश कुमार, रविंद्र राउत, मनोज प्रजापति, कृष्णा रेड्‌डी, सत्येंद्र साहू, राजू साहू, अखिलेश साहू, जितेंद्र कुशवाहा, गणेश राउत, धर्मेंद्र कुमार, रवि बंजारे, प्रीतपाल सिंह, दलवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...