विधायक देवेंद्र की मुश्किलें बढ़ी: कोर्ट ने बढ़ाई 7 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड… पूर्व CM भूपेश, नेता प्रतिपक्ष महंत समेत कांग्रेस के नेता-विधायक मिलने पहुंचे सेंट्रल जेल, कहा- “धोके से की गिरफ्तारी”; TS सिंहदेव को नहीं मिली अनुमति

  • सुरक्षा के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई विधायक देवेंद्र यादव की पेशी
  • गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को करेगी प्रदेश भर में प्रदर्शन
  • शनिवार को हुई थी MLA की गिरफ्तारी, 3 दिन की मिली थी न्यायिक रिमांड

रायपुर। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी न्यायिक रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब वें 27 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे। सुरक्षा कारणों को देखते हुए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बलौदाबाजार के CJM अजय खाखा के न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने 7 दिन के न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल में रहने का आदेश जारी किया। आपको बता दें. बलौदाबाजार हिंसा मामले में उनको आरोपी बनाया गया है। उनपर करीब 20 धाराएं लगाए गए है।

रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। भूपेश बघेल ने साय सरकार पर विधायक देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, देवेंद्र को जितनी भी नोटिस मिली, वो सिर्फ गवाही देने के लिए था। विधायक देवेंद्र से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, उन्हें देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तार किया गया। उन्हें गवाही देनी है, यह बताकर ले गए। उन्हें धोखा देकर गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व सीएम के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल समेत कांग्रेस के करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे थे। डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, हम यहां मिलने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर 5 से ज्यादा लोगों को मिलने नहीं दिया गया। हम 5 लोग मैं, भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया को अनुमति दी गई। हम लोगों ने सलाह दी है कि न्याय के तरीके से मामले से निपटें। कांग्रेस प्रयास करेगी कि इस अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आने वाले दिनों में राज्यपाल से मिलेंगे। कांग्रेस विधायक दल से पहले पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव भी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने के लिए रायपुर जेल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई।

Screenshot

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने राजीव भवन में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है। उन्हें बलौदाबाजार पुलिस ने शनिवार को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...