दुर्ग में पुलिस ने नष्ट किया 3 करोड़ का ड्रग्स और शराब: BSP में जलकर खाक हुआ 1 टन गांजा… डैम के पास दफनाया गया शराब की शीशियां

दूर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने 03 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है। दुर्ग रेंज केजिला दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के 141 मामलों के 989 किलोग्राम से अधिक गांजा भिलाई स्टील प्लांट में भस्म किया गया। 11 लाख से अधिक की नशीली टैबलेट और कैप्सूल एवं सिरफ को किया गया नष्ट।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जप्त मादकपदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। 20, अगस्त मंगलवार को थाना भिलाईभट्ठी क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के भस्मीकरण उपकरण में जलाकर तथा थाना नेवई, भिलाई, जिला दुर्ग केक्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा डैम के पास स्थान में ट्रिपोलाइडेन सिरप, 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल करगड्ढा खोद कर गड्ढा मे दबा (पाट) कर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। 

कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है। दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है।  जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है । जिसमें गांजा–  989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11,91,314 नग,  कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9440 शीशी थे।

उपरोक्त नस्तीकरण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिसअधीक्षक बालोद एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी सतीश ठाकुर, नन्द कुमार पटेल, प्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी केआलाधिकारी एवं बालोद, बेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को उनका रायपुर दौरा...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...

सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने रची हत्या...

मुंगेली। सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार की रंजिश एक व्यक्ति की हत्या की वजह बन गई। मुंगेली जिले के ग्राम...

SECL की खदान में हथियारबंद बदमाशों का धावा :...

सूरजपुर। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर...