BJP पश्चिम मंडल भिलाई में कार्यसमिति की बैठक संपन्न… पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय रहे मुख्य अथिति; विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई। भाजपा पश्चिम मंडलजिला भिलाई की कार्यसमिति बैठक का आयोजन मंडल के अध्यक्ष तिलक राज यादव की अध्यक्षतामें 11 अगस्त 2024 को महाराणा प्रताप भवनसेक्टर 7, भिलाई नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अथिति के रूप में पूर्वविधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाशप्रकश पाण्डेयभिलाई जिला के अध्यक्ष महेश वर्मामंडल के प्रभारी सुनील साहूभारतीय जनता युवा मोर्चाके कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय उपस्तिथ थे

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किया गया था जिसपर अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम केपूर्व समस्त कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का पंजीयन पश्चात भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओंद्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ जिला अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत मातापंडित दीनदयालउपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लित कर किया गया

सर्व प्रथम मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा शोक प्रस्ताव रखा गया जिसमे मंडल के देवंगत पधाधिकारियों को श्रधांजलि अर्पितकिया गया। स्वागत भाषण में मंडल के अध्यक्ष श्री तिलक राज यादव ने समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गयाएवं मंडल में विगत छह माह में किये विभिन्न कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के दिए गए समस्तकार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करने के लिए बधाई दी। भिलाई जिला के अध्यक्ष ने “स्थानीय निकाय चुनाव” विषय परउद्बोधन देते हुए कर्यकर्तों से चुनाव में विजय प्राप्त करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकायचुनाव में विजय प्राप्त करने में मतदाता सूची की महत्ता के बारे में बताया। नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाईप्रस्तावन” विषय पर बोलते हुए मनीष पाण्डेय ने केंद्र में माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर सभी को बधाईदि और बताया के कैसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विकास पर अग्रसर है जिले के महामंत्री प्रेमलाल साहू ने महामहिमराष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वाचन किया

2024 के लोकसभा चुनाव विश्लेषण पर मंडल के उपाध्यक्ष बी.पद्मनाभन ने मंडल द्वारा लोकसभा चुनाव में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शनहेतु सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं चुनाव में मंडल स्तर के परिणामों के विभिन्न आंकड़े प्रस्तुत किये। कर्यक्रम के मुख्य अतिथिपूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए कहा के भारतीय जनता पार्टी अनुशासन पर चलनेवाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को सदैव हे पार्टी के सिद्धांतों और रीती नीतियों का अनुसरण करते हुएपर्त्येक कार्य करना चाहिए। आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में संघटन के महत्व के बारे में बताया कार्यक्रम में मंच संचालन मंडल केमहामंत्री गोल्डी सोनी द्वारा किया गया ।कार्यसमिति की इस बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेशजिला एवं मंडल के समस्तपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...