3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति… अन्य राज्यों के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 23 अगस्त की शाम यहां पहुंचने के बाद वे 24 अगस्त को नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के साथ नक्सलवाद को लेकर बैठक करेंगे। 25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेने के बाद उनका प्रदेश दौरा खत्म होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री शाह बीएसएफ के विशेष विमान से 23 अगस्‍त की रात करीब साढ़े 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां वे नया रायपुर के मे फेयर होटल में रुकेंगे। सुबह 10 बजे वे एयरपोर्ट लौटेंगे और हेलीकॉप्‍टर से चम्‍पारण जाएंगे। जहां वल्‍लभाचार्य आश्रम में दर्शन करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे नवा रायपुर लौटेंगे।

जहां होटल मे फेयर में ही दोपहर 12 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा। जिसमें वे छत्‍तीसगढ़ और इसके पड़ोसी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे नक्‍सल उन्‍मूलन और प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों पर डिटेल में बात होगी। दोपहर 2 बजे वे छत्‍तीसगढ़ पुलिस की बैठक लेंगे। वहीं रात में वे अलग-अलग राज्‍यों के डीजीपी के साथ वन टू वन बैठक करेंगे। 25 अगस्‍त की सुबह शाह 11 बजे राष्‍ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीबी) के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वहीं समीक्षा बैठक भी होगी

केंद्रीय गृह मंत्री शाह दोपहर 2 बजे सरकार के अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी। जिसमें राज्‍य की विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। दोपहर साढ़े 3 बजे वे होटल से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब शाम 4 बजे उनका विशेष विमान दिल्‍ली के लिए रवाना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...