CG – खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है. यह घटना बीजापुर जिले के दुगोली गांव की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, नैमेड थाना क्षेत्र के दुगोली गांव के बीच पारा में निवासरत तेलम परिवार हर दिन की तरह मंगलवार के दिन खेत में काम करने गया था। परिजनों के साथ दो मासूम बच्चियां भी खेत गई थी। इस दौरान खेत में खेलते-खेलते डबरी में गिरने से दोनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई।

एक बच्ची का नाम रंजना तेलम और दूसरी बच्ची का नाम पदमा तेलम बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का पंचनामा तैयार कर,पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...