Chhattisgarh: जंगल में मिला युवक-युवती का कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के गोबरा जंगल में युवक और युवती का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए।

शवों की पहचान घटना स्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...